जुनिपर ग्रीन एनर्जी के इश्यू का भाव 214-225 रुपये, ग्रे मार्केट में ज्यादा मांग

मुंबई- Juniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी (Juniper Green Energy) ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए ₹214 से ₹225 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी का IPO 30 जुलाई को निवेशकों के लिए खुलेगा और 3 अगस्त को बंद होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई को शुरू होगी।

अपर प्राइस बैंड ₹225 प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप करीब ₹12,802 करोड़ होगा। यह ₹1,800 करोड़ का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। यानी इस IPO में कोई भी मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर नहीं बेच रहा है। इससे पहले कंपनी ने सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट पेपर्स में ₹3,000 करोड़ तक जुटाने का प्रस्ताव रखा था।

कंपनी IPO से मिलने वाली राशि का उपयोग अपने कर्ज को कम करने और कारोबार को मजबूत करने में करेगी। ₹683.24 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपने कुछ कर्ज का भुगतान या प्री-पेमेंट करने के लिए करेगी। ₹728.69 करोड़ अपनी सहायक कंपनियों Juniper Green Gamma One, Juniper Green Kite और Juniper Green Power Five में निवेश करेगी, ताकि वे भी अपने बकाया कर्ज का भुगतान कर सकें। बची हुई राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

कंपनी के शेयरों की BSE और NSE पर 6 अगस्त को लिस्टिंग प्रस्तावित है। इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI Securities, HSBC Securities, JM Financial और Kotak Mahindra Capital हैं, जबकि KFin Technologies को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

गुरुग्राम स्थित जूनिपर ग्रीन एनर्जी भारत में बड़े स्तर पर सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज (BESS) परियोजनाओं का विकास, निर्माण और संचालन करती है। कंपनी को सिंगापुर स्थित AT Capital Group का समर्थन प्राप्त है। हाल के वर्षों में कंपनी ने राजस्थान में भारत की पहली 100 MWh मर्चेंट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) परियोजना शुरू की है। इसके अलावा, सोलर, विंड और बैटरी स्टोरेज को जोड़ने वाली Firm and Dispatchable Renewable Energy (FDRE) परियोजना का चरणबद्ध संचालन भी शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *