सोने की कीमत में भारी गिरावट, 4,046 रुपये महंगा, चांदी 9,708 रुपये महंगी

मुंबई- धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बेतहाशा तेजी रही। बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,046 रुपए बढ़कर 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 9,708 रुपए महंगी होकर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक करीब 8 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.42 लाख रुपए पहुंच गया है। हालांकि, विश्लेषकों का अनुमान है कि सोना आने वाले समय में सस्ता हो सकता है। धनतेरस, दिवाली और शादियों के चलते इस समय थोड़ी बहुत तेजी देखने को मिल सकती है।

चांदी इस साल करीब 44 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 1.86 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *