इन शेयरों में मिल सकता है 39 पर्सेंट तक फायदा, खरीदने की दी गई सलाह
मुंबई- शेयर बाजार में कई कंपनियों के तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस ने अपने टारगेट प्राइस जारी किए हैं। Delhivery, Muthoot Finance, Max Healthcare, Power Grid Corporation और Allied Digital Services जैसे शेयरों पर ब्रोकरेज का भरोसा कायम है।
JP Morgan का अनुमान है कि Delhivery का शेयर 590 रुपये तक जा सकता है। 430 के मौजूदा भाव के हिसाब से इसमें करीब 37.21% तेजी की संभावना है। कंपनी का दूसरी तिमाही रेवेन्यू सालाना 20% बढ़कर ₹3,070 करोड़ रहा। JP Morgan को आने वाली तिमाहियों में मार्जिन और सुधरने की उम्मीद है। हालांकि, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बड़ी चुनौती बनी हुई है।
इस ब्रोकरेज का कहना है कि मुथूट फाइनेंस का शेयर 3,400 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव 3400 रुपये की तुलना में इसमें करीब 20 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है। मैक्स हेल्थकेयर का शेयर 932 रुपये से 40 पर्सेंट बढ़कर 1300 रुपये तक जा सकता है। पावरग्रिड का शेयर भी 34 पर्सेंट का फायदा दे सकता है। यानी यह शेयर 261 से बढ़कर 350 रुपये तक जा सकता है।
मुथूट कंपनी का सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना 27% बढ़कर ₹2,977 करोड़ रहा। गोल्ड लोन कारोबार में भी मजबूती दिखी। AuM सालाना 43% बढ़ा। कंपनी ने ग्रोथ गाइडेंस 15% से बढ़ाकर 25% कर दिया है। हालांकि, Stage 2 और Stage 3 लोन में बढ़ोतरी चिंता का विषय है।
ICICI Securities ने कहा मैक्स हेल्थकेयर का शेयर भी अच्छा बढ़ सकता है। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना 19.6% बढ़कर ₹3,210 करोड़ रहा। EBITDA में करीब 18% की वृद्धि हुई। बेहतर मरीजों की संख्या, ऑक्यूपेंसी और पेयर मिक्स से मार्जिन को सपोर्ट मिला। कंपनी नए बेड जोड़कर अपनी क्षमता बढ़ा रही है। ब्रोकरेज को आने वाले समय में ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।

