एंजल वन ने कहा, इन शेयरों को खरीदें, निवेशक, करा सकता है अच्छा मुनाफा
मुंबई- शेयर बाजार में दिवाली के साथ नए संवत 2083 की भी शुरुआत होने वाली है। एंजेल वन रिसर्च (Angel One Research) ने संवत 2083 के लिए 8 शेयरों की लिस्ट जारी की है।
इसमें आईसीआईसीआई बैंक, नॉर्दर्न आर्क कैपिटल, आरती फार्मालैब्स, शांति गोल्ड इंटरनेशनल, रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग, इंजीनियर्स इंडिया, एजीआई इन्फ्रा और अपोलो माइक्रो सिस्टम्स शामिल हैं। NSE और BSE में रविवार, 8 नवंबर को ‘मुहूर्त ट्रेडिंग 2026’ का आयोजन होगा। इसके तहत ट्रेडिंग सेशन दोपहर 2:20 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा।
एंजेल वन ने आईसीआईसीआई बैंक के लिए 1,800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 28 अक्टूबर के 1,363 रुपये के बंद भाव के मुकाबले इसमें करीब 32% तेजी की संभावना जताई गई है। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में बैंक ने FCNR(B) जमा के जरिए करीब 18 अरब डॉलर जुटाए थे। इससे जमा वृद्धि दर 27.1% तक पहुंच गई।
नॉर्दर्न आर्क कैपिटल का शेयर 330 रुपये तक जा सकता है। 255 रुपये के आधार भाव से इसमें करीब 29% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी की लोन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में सालाना करीब 20% की वृद्धि हो सकती है। वित्त वर्ष 2029 तक इसका AUM लगभग 28,600 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
शांति गोल्ड इंटरनेशनल का शेयर 410 रुपये तक जा सकता है। 316 रुपये के आधार भाव के मुकाबले इसमें करीब 30% तेजी की संभावना जताई गई है। कंपनी संगठित ज्वेलरी रिटेल कारोबार को गहनों की आपूर्ति करती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की वृद्धि को उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए रिटेल ग्राहकों को जोड़ने से बड़ा सपोर्ट मिल सकता है।
इसी तरह से एंजल वन ने एजीआई इंफ्रा को खरीदने की सलाह दी है। 221 रुपये पर कारोबार कर रहा यह शेयर 285 रुपये तक जा सकता है। इंजीनियर्स इंडिया में 29 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है। यानी 248 का यह शेयर 320 रुपये तक जा सकता है।

