म्यूचुअल फँडों ने अक्तूबर में खरीदे 43,000 करोड़ रुपये के शेयर, यह है भाव

मुंबई- अक्टूबर में म्यूचुअल फंड्स (MF) का शेयर बाजार में निवेश घटकर तीन महीने के निचले स्तर 43,024 करोड़ रुपये पर आ गया। महीने के आखिरी कुछ कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में आई तेजी के बीच फंड हाउसों ने निवेश की रफ्तार धीमी कर दी।

इस साल में अब तक म्यूचुअल फंड्स का कुल निवेश बढ़कर 4.7 लाख करोड़ रुपये हो गया। अगर अगले दो महीनों तक निवेश का यह सिलसिला जारी रहता है, तो कुल निवेश 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। यह स्तर कैलेंडर ईयर 2025 में दर्ज अब तक के रिकॉर्ड निवेश के बराबर होगा।

शेयर बाजार में म्यूचुअल फंड्स की निवेश गतिविधियां इक्विटी और हाइब्रिड योजनाओं में होने वाले शुद्ध निवेश पर निर्भर करती हैं। नकदी में रखी रकम में बदलाव और एक्टिव इक्विटी योजनाओं में आने वाले निवेश के अलावा, पैसिव और हाइब्रिड फंड्स में होने वाला निवेश भी बाजार में उनकी खरीदारी को प्रभावित करता है। खासतौर पर हाइब्रिड योजनाओं में शेयरों के लिए तय निवेश के अनुपात में बदलाव से पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल शेयर खरीद पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *