एयरटेल ने जियो को पछाड़ा, अब मार्केट कैप के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

मुंबई- दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल मार्केट कैप के मामले में जियो को पीछे छोड़ कर दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसके शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तीन फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया और यह देश की दूसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी बन गई।

जियो प्लेटफॉर्म्स 28 अक्तूबर को लिस्ट होते ही देश की दूसरी मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी बनी थी। लेकिन अब वह तीसरे नंबर की कंपनी बन गई है। भारती एयरटेल ने गुरुवार को सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 31 फीसदी चढ़कर 8,887.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 17 फीसदी की तेजी के साथ 60,878 करोड़ रुपये रहा। इसका असर आज कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला। बीएसई पर शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 3% तेजी के साथ 2,120 रुपये पर पहुंच गया।

दूसरी ओर जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में गिरावट आई है। इसका मार्केट कैप 12.94 लाख करोड़ रुपये है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,73,642.19 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। दूसरी तिमाही में एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़कर 271 रुपये पहुंच गया जो एक साल पहले समान तिमाही में 256 रुपये था। इस तरह एयरटेल ने इंडस्ट्री ने इस मामले में अपनी लीडिंग पोजीशन बनाए रखी है। जियो प्लेटफॉर्म्स का ARPU सितंबर तिमाही में 218.8 रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *