दो दिन में एक लाख का निवेश घटकर इस शेयर में रह गया 66,000 रुपये
मुंबई- दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के निवेश वाली कंपनी जैन रिसोर्स रिसाइकलिंग के शेयरों में मंगलवार को भारी बिकवाली देखी गई। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 19% तक गिर गया। बीएसई पर पिछले सत्र में यह 463.85 रुपये पर बंद हुआ था और मंगलवार को 451.80 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 377 रुपये तक गिरा।
पिछले दो सत्रों में इस शेयर में 34% से ज्यादा गिरावट आ चुकी है। मार्च तिमाही तक कंपनी में कचोलिया की कंपनी बंगाल फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट के जरिए कंपनी में 1.14% हिस्सेदारी है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण मार्च तिमाही में उसकी सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। ईरान युद्ध के कारण ग्लोबल ऑयल एंड गैस की कीमतों में तेजी आई है। इससे घरेलू वेंडर्स के लिए फ्यूल प्रॉक्योरमेंट कॉस्ट बढ़ गई है और उत्पादन की लागत बढ़ गई है।
कंपनी ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2026 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 66 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में 25.7 फीसदी अधिक है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 52.5 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 76.4 फीसदी बढ़कर 3.105 करोड़ रुपये पहुंच गया जो एक साल पहले 1,760 करोड़ रुपये था।

