इस आईपीओ में पांच दिन में एक लाख रुपये का निवेश बन गया 1.63 लाख
मुंबई- फिनटेक कंपनी मनीव्यू के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। यह ओवरऑल करीब 102 गुना भरा था। बीएसई पर यह शेयर गुरुवार को 55 रुपये के पार लिस्ट हुआ। आईपीओ में 34 रुपये पर जारी शेयर की तुलना में यह 63 पर्सेंट ज्यादा भाव पर लिस्ट हुआ।
उछलकर BSE पर यह ₹62.00 तक पहुंच गया। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से यह नरम पड़ा और ₹54.03 (Moneyview Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 58.91% मुनाफे में हैं।
मनीव्यू का ₹1,092 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-28 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 230.54 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 120.37 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 20.41 गुना भरा था।
इस आईपीओ के तहत ₹750 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹1 की फेस वैल्यू वाले ₹342 करोड़ के 10,04,94,200 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹325.00 करोड़ DLG (डिफॉल्ट लॉस गारंटी) अरेंजमेंट्स के तहत लोन डिस्बर्सल की ग्रोथ बढ़ाने के लिए निवेश, ₹250.00 करोड़ कैपिटल बेस बढ़ाने के उद्देश्य से मैटेरियल सब्सिडियरी WFBL में निवेश, ₹111.72 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹90.96 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

