इन तीन सरकारी कंपनियों के शेयरों में मिल सकता है 48 पर्सेंट तक फायदा
मुंबई-विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने तीन सरकारी कंपनियों के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इनमें Hindustan Aeronautics (HAL), ONGC और BPCL शामिल हैं। इन शेयरों में 48 पर्सेंट तक रिटर्न मिल सकता है।
डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics (HAL) को जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी है और अनुमान है कि यह शेयर 6,800 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव 4.604 रुपये से यह 48 पर्सेंट तक बढ़ सकता है। ब्रोकरेज की नजर Tejas Mk1A की डिलीवरी पर है। HAL के CMD रवि कोटा ने कहा है कि कंपनी Tejas Mk1A की डिलीवरी को लेकर भरोसे में है। 18 सितंबर 2026 को Tejas Mk1 ट्रेनर का कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है।
Jefferies ने सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC के स्टॉक को भी खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट ₹310 है। ₹222 के मौजूदा भाव से करीब 39.6% तेजी की गुंजाइश है। Jefferies की एनर्जी मार्केट लेटर में होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट और टैंकर लागत बढ़ने का जिक्र किया गया है। पिछले सात दिनों में कमर्शियल जहाजों की आवाजाही करीब 10% घट गई है।
सरकारी तेल कंपनी BPCL का शेयर 410 रुपये तक जा सकता है। यह अभी 302 रुपये पर है। जेफरीज का मानना है कि यह 36 पर्सेंट तक बढ़ सकता है। रूस की रिफाइनरी पर हुए हमलों समेत सप्लाई में आई रुकावटों से मिडिल डिस्टिलेट्स की सप्लाई टाइट हुई है।
ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक पेट्रोल पर OMCs को करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹16 प्रति लीटर का नुकसान हो सकता है। हालांकि, यह Q1 FY27 के मुकाबले कम है। पेट्रोकेमिकल मार्जिन में भी सुधार हुआ है।

