इस रेलवे कंपनी के शेयर में एक लाख का निवेश बन सकता है 1.43 लाख रुपये

मुंबई- रेलवे वैगन और यात्री ट्रेन बनाने वाली कंपनी Titagarh Rail Systems को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies ने अपना भरोसा जताया है। ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि Titagarh Rail Systems का शेयर 1050 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव 731 की तुलना में इसमें 43 पर्सेंट से ज्यादा का फायदा मिल सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies का Titagarh Rail Systems पर भरोसे की सबसे बड़ी वजह कंपनी के दोनों प्रमुख कारोबारों में सुधार की उम्मीद है। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से दो हिस्सों में बंटा है। पहला पैसेंजर रेल सिस्टम्स (PRS) और दूसरा फ्रेट रेल सिस्टम्स (FRS) है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, हाल ही में कंपनी को वैगन का बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे फ्रेट रेल सिस्टम्स कारोबार में इजाफे की उम्मीद है। कारोबार बढ़ने से कमाई भी बढ़ सकती है। कंपनी के लिए यात्री ट्रेन और माल ढुलाई, दोनों क्षेत्रों में कारोबार बढ़ने की संभावना कंपनी की कमाई को सहारा दे सकती है।

ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 से वित्त वर्ष 2030 के लिए Titagarh Rail Systems की प्रति शेयर अनुमानित कमाई यानी EPS के अनुमान में 6 फीसदी से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। EPS में बढ़ोतरी का मतलब है कि ब्रोकरेज को अब उम्मीद है कि कंपनी आने वाले वर्षों में पहले के अनुमान की तुलना में ज्यादा मुनाफा कमा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *