चांदी 7,749 रुपये सस्ती, सोना अक्तूबर, 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर

मुंबई- अमेरिका में दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ना अब लगभग तय माना जा रहा है और इसकी सबसे बड़ी कीमत सोना चुका रहा है। सोमवार को सोना 3830 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया, जो अक्टूबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। बाजार दिसंबर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की 91 फीसदी संभावना देख रहा है, जबकि 50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी बढ़ोतरी की संभावना 9 फीसदी है।

उधर दूसरी ओर, 1 किलो चांदी की कीमत 7,749 रुपए गिरकर 1.70 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी के दाम 11 महीने बाद 1.70 लाख रुपए पर आए हैं। इससे पहले 1 दिसंबर 2025 को ₹1.64 लाख रुपए थे। 2 दिसंबर 2025 को चांदी के रेट 1.73 लाख थे।

सोने के दाम 838 गिरकर 1.34 लाख रुपए पर आ गए हैं। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपए और चांदी 1.78 लाख रुपए पर थी। इस महीने अब तक चांदी करीब 17,000 रुपए और सोना करीब 6,000 रुपए सस्ता हुआ है। 30 अक्टूबर को चांदी 1.86 लाख रुपए और सोना 1.40 लाख रुपए पर था।

इस साल चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.16 लाख रुपए सस्ती हो गई है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *