शेयर बाजार में 25 साल की सबसे लंबी गिरावट, लगातार आठवें हफ्ते टूटा

मुंबई- शेयर बाजार में 25 साल की सबसे लंबी गिरावट आई है। बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ है। यह अब 71,910 पर गिरकर आ गया है। निफ्टी 22,422 पर आ गया है।

ये लगातार 8वां हफ्ता है जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। ये पिछले 25 सालों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। इससे पहले साल 2001 में बाजार में लगातार 9 हफ्तों तक गिरावट आई थी।

जनवरी में अपने 26,373 के ऑल-टाइम हाई स्तर से निफ्टी अब तक करीब 15% नीचे आ चुका है। शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, यदि बाजार अपने ऊपरी स्तर से 20% तक गिर जाता है, तो उसे ऑफिशियल ‘बेयर मार्केट’ मान लिया जाता है।

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से तेजी से पैसा निकाला है। अकेले मंगलवार और बुधवार को 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे गए, जिससे इस हफ्ते बुधवार तक कुल बिकवाली लगभग 26 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गई। 10 साल के अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज (यील्ड) बढ़कर 5.33% और 30 साल के बॉन्ड पर 5.67% पहुंच गया है। यह 2002 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। सुरक्षित सरकारी बॉन्ड पर ज्यादा रिटर्न मिलने से विदेशी निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगा रहे हैं, जिससे शेयरों में गिरावट बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *