एयर इंडिया एक्सप्रेस के 8 क्रू मेंबर्स नौकरी से बर्खास्त, यह है इसका कारण

मुंबई- भारतीय विमानन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने क्रू के कुछ सदस्यों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। इनमें चार पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर शामिल हैं। एयरलाइन कंपनी ने सभी सदस्या को 3 महीने के लिए सस्पेंड करने की घोषणा की है।

यह सभी क्रू सदस्य एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के थे, जिन्होंने फ्लाइट लैंड होने के दो घंटे भीतर अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट नहीं दिया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के मुताबिक, इंटरनेशनल फ्लाइट के क्रू को विमान के लैंड होने के दो घंटे के भीतर अल्कोहल टेस्ट देना होता है। इस मामले में क्रू पहले अपने होटल चला गया क्योंकि एक सदस्य की तबीयत ठीक नहीं थी।

हालांकि, इसके बाद सभी सदस्य वापस एयरपोर्ट लौटे और टेस्ट दिया। इस सब में 2 घंटे 35 मिनट का समय बीत चुका था। सभी आठों क्रू मेंबर का टेस्ट बाद में निगेटिव आया, यानी किसी में अल्कोहल नहीं पाया गया।

बाद में पता चलने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खुद इस चूक की जानकारी डीजीसीए को दी और नियमों के तहत तुरंत क्रू को ड्यूटी से हटाकर तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। यह मामला दो अगस्त का है। दुबई से आई फ्लाइट एएक्स-192 सुबह नौ बजकर पचास मिनट पर अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।

क्रू इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद होने वाली कई प्रक्रियाओं, जैसे लॉगबुक एंट्री, कस्टम्स और इमिग्रेशन क्लीयरेंस में उलझा रहा, जिसकी वजह से टेस्ट का ध्यान नहीं रहा। क्रू में दो पायलट इन कमांड, दो को पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *