बीमा एजेंटों को अब कम मिलेगा कमीशन, रेगुलेटर की कैंची चलाने की तैयारी
मुंबई- बीमा रेगुलेटर IRDAI इंश्योरेंस कमीशन पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इंडिविजुल एजेंट्स को राहत मिल सकती है। इस पर जल्द ही IRDAI का कंसल्टेशन पेपर जारी होगा। खबर है कि कमीशन में भारी कटौती की जाएगी।
इंश्योरेंस कमीशन पर कंसल्टेशन पेपर जल्द जारी हो सकता है। कंसल्टेशन पेपर दिशा दिखाने वाला होगा। पेपर में सीधे कमीशन लिमिट तय किए जाने की संभावना कम है। एक्सपेंस और कमीशन लिमिट्स पर इंश्योरेंस इंडस्ट्री के साथ बात होगी। अप्रैल 2027 से नए नियम लागू होने की उम्मीद है।
बैंकों के कमीशन में बड़ी कटौती की पूरी संभावना है। इंडिविजुअल एजेंट्स कमीशन में सबसे कम कटौती की उम्मीद है। ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस पर सख्ती संभव है। ग्रुप लाइफ प्रोडक्ट्स पर बड़ा कमीशन कट लग सकता है। व्यक्तिगत जीवन बीमा उत्पादों पर मिलने वाले कमीशन में भी थोड़ी कमी आने की संभावना है।

