जिलेट इंडिया देगी हर शेयर पर 60 रुपये का डिविडेंड, यह है इसका अभी भाव
मुंबई- जिलेट इंडिया लिमिटेड के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 60 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, डिविडेंड का भुगतान आगामी 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद किया जाएगा।
डिविडेंड का भुगतान 18 सितंबर 2026 तक या उससे पहले कर दिया जाएगा। जिलेट इंडिया का मुनाफा मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 21.3 प्रतिशत बढ़कर 192.5 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 158.7 करोड़ रुपये था। कंपनी की ऑपरेशंस से आय मामूली बढ़त के साथ 792 करोड़ रुपये रही।
जिलेट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वी कुमार ने कहा कि कंपनी ने ग्रूमिंग कैटेगरी में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट लॉन्च और इनोवेशन के जरिए ग्राहकों को बेहतर उत्पाद उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने इस दौरान Gillette Guard 3in1 और बच्चों के लिए नए Oral-B बैटरी टूथब्रश भी लॉन्च किए।

