रिलायंस की 49वीं AGM 19 जून को, 6 रुपये डिविडेंड को मंजूरी मिल सकती है

मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 19 जून 2026 को होगी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए घोषित ₹6 प्रति शेयर के डिविडेंड (लाभांश) को मंजूरी दी जा सकती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस सालाना बैठक के साथ ही डिविडेंड की पात्रता और शेयरधारकों की वोटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 5 जून 2026 को “रिकॉर्ड डेट” तय की है।

AGM नोटिस में शामिल किए जाने वाले विभिन्न प्रस्तावों पर मतदान करने के लिए कंपनी ने शुक्रवार, 12 जून 2026 को “कट-ऑफ डेट” घोषित किया है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे ही एजेंडा आइटम्स पर अपना वोट डालने के हकदार होंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है, जिसका कारोबार एनर्जी, पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, टेलीकम्युनिकेशन (जियो) और डिजिटल सर्विसेज जैसे बड़े और प्रमुख सेक्टर्स में फैला हुआ है। बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर रिलायंस का शेयर ₹1352 के स्तर पर बंद हुआ था। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13% घटकर 16,971 करोड़ रुपए रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *