जियो आईपीओ 21 अक्तूबर से, 1119 रुपये होगा भाव, 30,000 करोड़

साइजमुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विस कंपनी ‘जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड’ देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में है। 30,200 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का भाव 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर हो सकता है। यह आईपीओ 21 से 23 अक्तूबर तक खुलेगा।आईपीओ में 1119 रुपये के भाव के आधार पर जियो का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर, जियो का यह IPO आईपीओ लगभग ₹30,200 करोड़ जुटाएगा। इसके साथ ही यह हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के अक्टूबर 2024 में आए ₹27,800 करोड़ के शेयर सेल के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा।

जियो ने जून में 27 करोड़ नए शेयरों के इश्यू के लिए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था, जो इसके पोस्ट-इश्यू इक्विटी कैपिटल के लगभग 2.93% के बराबर है। पहले कंपनी करीब ₹11 लाख करोड़ के वैल्यूएशन की उम्मीद कर रही थी। शुरुआती चर्चाओं में $130 बिलियन से $170 बिलियन तक के वैल्यूएशन की बात भी सामने आई थी। हालांकि, भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में आई बिकवाली के चलते कई कंपनियों ने अपने आईपीओ वैल्यूएशन को री-एडजस्ट किया है।

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सर्विसेज ने जून में जियो की वैल्यूएशन $115 बिलियन से $118 बिलियन के बीच बताई थी। वहीं दोलत कैपिटल ने इसकी वैल्यूएशन $110 बिलियन आंकी थी।

इस मेगा शेयर बिक्री को संभालने के लिए जियो ने 19 बड़े इन्वेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है। इनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प, एक्सिस कैपिटल, बीएनपी पारिबा और सिटीग्रुप जैसे बड़े वैश्विक और घरेलू नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *