अदाणी समहू के इस शेयर में 5 दिन में एक लाख का निवेश बना 1.32 लाख

मुंबई- अदाणी टोटल के शेयरों को लेकर निवेशकों में खरीदारी को लेकर लगातार दिलचस्पी बनी हुई है। तीन महीने में इसके शेयर करीब 83% उछलकर और इस महीने करीब 31% उछलकर अदाणी टोटल गैस का शेयर नई ऊंचाई पर पहुंचा था। इसमें से 16% से अधिक तेजी तो सिर्फ एक ही दिन बुधवार 27 मई को आई।

बाजार के जानकारों के मुताबिक इसकी तेजी अभी थमने वाली नहीं दिख रही है यानी कि अभी यह और ऊपर चढ़ सकता है। अभी की बात करें तो बुधवार को बीएसई पर यह 13.35% की बढ़त के साथ ₹808.10 पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 16.33% चढ़कर एक साल के हाई ₹829.35 तक पहुंचा था। 2 मार्च 2026 को बीएसई पर यह ₹453.50 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से तीन ही महीने में यह 82.88% चढ़कर 27 मई 2026 को एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹829.35 पर पहुंच गया।

अदाणी टोटल गैस के शेयरों में जोरदार तेजी सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में बढ़ोतरी और मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर आई। वैश्विक स्तर पर एनर्जी कॉस्ट में उछाल और जियोपॉलिटिल टेंशन के चलते पिछले दो हफ्ते में सीएनजी की कीमतें चार बार बढ़ाई गई हैं। माना जा रहा है कि इससे सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की कमाई और आने वाली तिमाहियों में मुनाफे में सुधार हो सकता है।

बोनांजा में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट कुणाल कांबले का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी दिनों में मजबूत वॉल्यूम और लगातार खरीदारी के साथ अदाणी टोटल गैस में तेज ब्रेकआउट देखने को मिला। शेयर अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर निकल चुका है और ₹780–₹800 रुपये के अहम रेजिस्टेंस जोन के करीब पहुंच रहा है। उनका कहना है कि अगर शेयर ₹740 के ऊपर बना रहता है, तो नियर टर्म में यह ₹850 और ₹900 तक जा सकता है।

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में अदाणी टोटल गैस का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 9% की रफ्तार से बढ़कर ₹168.34 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर इसमें 8% की तेजी आई। ऑपरेशनल रेवेन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छा परफॉरमेंस दिखाया और सालाना आधार पर 16.2% उछलकर मार्च 2026 तिमाही में ₹1,694.61 करोड़ पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *