वोडाफोन और बीएसई लार्ज कैप में हो सकते हैं, एम्फी की अगले महीने लिस्ट

मुंबई-  म्युचुअल फंड इंडस्ट्री की संस्था AMFI अगले महीने शेयरों की नई कैटेगरी लिस्ट जारी कर सकती है। नुवामा का अनुमान है कि इस बार कई बड़े शेयरों की कैटेगरी बदल सकती है। यह लिस्ट म्युचुअल फंड मैनेजरों के लिए काफी अहम होती है, क्योंकि वे निवेश के फैसले लेते समय इसे ध्यान में रखते हैं।

इसके मुताबिक, लार्जकैप में जिन शेयरों को प्रमोट होने की उम्मीद है इसमें बीएसई, वोडाफोन आइडिया, हिताची एनर्जी, जिंदल स्टील, इंडियन बैंक, इंडस टावर, ग्रो, भेल और वेदांता अल्युमिनियम हैं।

हालांकि, लोढ़ा डेवलपर्स, इंडियन होटल, मझगांव डाक, मैक्स हेल्थकेयर, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, डॉ. रेड्‌डी लैब, सिमेंस, बॉश और हीरो मोटो कॉर्प जैसे शेयर लार्जकैप लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।

Hindustan Copper, NLC India, AIA Engineering, Ajanta Pharma और Aster DM Healthcare जैसे शेयर मिडकैप कैटेगरी में शामिल हो सकते हैं। इन कंपनियों का मार्केट कैप हाल के महीनों में तेजी से बढ़ा है, जिसका फायदा इन्हें नई कैटेगरी में मिल सकता है। PhysicsWallah, Kaynes Technology, SJVN, Global Health और Crisil जैसे शेयर मिडकैप से स्मॉलकैप कैटेगरी में खिसक सकते हैं।

AMFI शेयरों की कैटेगरी तय करने के लिए 1 जनवरी से 30 जून 2026 तक के औसत मार्केट कैप का इस्तेमाल करेगी। नई लिस्ट जुलाई के पहले हफ्ते में आने की उम्मीद है और यह 1 अगस्त से लागू होगी। इस बार लार्जकैप में शामिल होने के लिए करीब 1.07 लाख करोड़ रुपये और मिडकैप के लिए करीब 32,800 करोड़ रुपये का मार्केट कैप जरूरी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *