मल्लिका शेरावत की कमर पर रोटी सेंकने का आइडिया लाया प्रोड्यूसर
मुंबई- मल्लिका शेरावत का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेज में गिना जाता है। उन्होंने कई बार प्रोड्यूसर्स की डिमांड से जुड़े किस्से भी सुनाए हैं। लेकिन उन्होंने अब एक नए इंटरव्यू खुलासा किया कि एक प्रोड्यूसर एक ‘हॉट सॉन्ग’ के लिए ‘अजीब’ आईडिया लेकर उनके पास आया था।
मल्लिका ने बताया कि प्रोड्यूसर ने आईडिया दिया था कि उनकी कमर पर चपाती सेकते हुए दिखाना चाहिए। मल्लिका ने एक गाने के बारे में बात करते हुए कहा, उन्होंने ऐसे गाने में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन, यह उन्हें फनी और ओरिजिनल लगा था। मल्लिका ने गाने का आईडिया लेकर आए प्रोड्यूसर के बारे में कहा, ”वो अपनी सोच मुझे बताते हुए कहा, ‘बड़ा हॉट गाना है। ऑडियंस को कैसे पता लगेगा कि आप हॉट है? आप इतनी हॉट हैं कि आपकी कमर पर मैं चपाती सेक सकता हूं।
मल्लिका ने कहा, मैंने उनसे कहा मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी। लेकिन मुझे ये काफी फनी और ओरिजिनल आईडिया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत में महिलाओं के हॉट होने का आईडिया काफी अजीब है। मुझे यह समझ में नहीं आता। हां अब सोच बदल रही है और अब बेहतर है। लेकिन जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब ये बहुत अजीब था।
मल्लिका को ‘ख्वाहिश’ और ‘मर्डर’ जैसी फिल्मों में काम कर पहचान मिली थी। उन्हें एक समय पर सेक्स सिंबल के रूप में देखा जाने लगा था। एक इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा था कि मुझे बोल्ड ऑनस्क्रीन रोल के लिए जज किया गया था।

