अब 6.65% पर लीजिए होम लोन, देखिए कौन बैंक सबसे सस्ता कर्ज दे रहा
मुंबई– स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब कोटक महिंद्रा ने भी होम लोन की ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने इसमें 10 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती की है। जिसके बाद होम लोन की ब्याज दर घटकर 6.65% रह गई हैं। ये ब्याज दर किसी भी बैंक या NBFC से कम हैं। नई ब्याज दरें 1 मार्च से लागू हो गई हैं।
बैंक का यह एक स्पेशल ऑफर है जो 31 मार्च 2021 तक लागू हैं। यह सभी लोन अकाउंट्स में लागू है। प्राइवेट लेंडर ने कहा है कि ब्याज दरें उधार लेने वालों के क्रेडिट स्कोर और और लोन टू वैल्यू रेशियो से लिंक्ड होंगी। यह दर होम लोन और बैलेंस ट्रांसफर लोन्स पर भी लागू होगी। यह ब्याज दरें सभी अमाउंट पर लागू होता है। कोटक बैंक का यह ऑफर सभी लोन अकाउंट्स में लागू है। नौकरी पेशा और सेल्फ एंप्लॉयड दोनों इस आफर का लाभ उठा सकते हैं। बैंक के अनुसार होम लोन लेने के लिए Kotak Digi Home Loans के जरिए अप्लाई करने पर प्रॉसेसिंग टाइम भी बेहद कम होगा।
SBI ने भी 1 मार्च को ब्याज दरों में कटौती की थी। इससे SBI का होम लोन 6.70 फीसदी हो गया है। बैंक ने कहा है कि यह रियायती दर सिर्फ 31 मार्च, 2021 तक के लिए रहेगी। इतना ही नहीं SBI ने 31 मार्च तक 100% प्रोसेसिंग फीस माफ करने की घोषणा की है। यानी आपके कुल लोन पर करीबन 1% की और बचत होगी। आम तौर पर प्रोसेसिंग फीस 0.8% से 1% के बीच होती है। 20 लाख के लोन पर आपको 18 से 20 हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस चुकानी पड़ती है।

