एफडी से दो गुना ज्यादा ब्याज यहां मिलेगा, जानिए कैसे कर सकते हैं निवेश
मुंबई– अगर आप थोड़ी बहुत रिस्क लेकर कहीं ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले तो आप IIFL में निवेश कर सकते हैं। दरअसल 03 मार्च 2021 से 23 मार्च तक के लिए IIFL फाइनेंस का नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) इश्यू खुलेगा। आज जहां आपको FD पर 6% तक रिटर्न मिल रहा है वहीं IIFL फाइनेंस के इस बॉन्ड में पैसा लगा कर आपको 10.03% का रिटर्न मिलेगा। आप चाहें तो इस बॉन्ड में पैसा लगा कर हर महीने भी कमाई कर सकते हैं। हर महीने इस बॉन्ड पर 80 बेसिस प्वाइंट तक रिटर्न मिल सकता है।
IIFL फाइनेंस के NCD में आपको कम से कम 10 हजार रुपए लगाने होंगे। इन्वेस्टमेंट की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। खास बात ये है कि आपको इन बॉन्ड में पैसा लगाने पर ब्याज के तौर पर होने वाली कमाई पर TDS नहीं कटेगा। क्योंकि ये इंस्टुमेंट लिस्ट हो जाएंगे। ऐसे में इनवेस्टर को टीडीएस कटवा कर रिफंड लेने की मुश्किल नहीं होगी। इस इश्यू में कॉर्पोरेट, ट्रस्ट, पीएफ और बैंक सभी इनवेस्ट कर सकते हैं।
IIFL फाइनेंस के चेयरमैन निर्मल जैन के मुताबिक IIFL फाइनेंस के इस NCD को क्रिसिल ने AA रेटिंग और ब्रिकवोर्क्स ने AA+ की रेटिंग दी है। ये रेटिंग आपके पैसे की हाई डिग्री ऑफ सेफ्टी की गारंटी देती है।IIFL फाइनेंस का NCD इश्यू कुल 1000 करोड़ रुपए का है। ये सबॉडिनेट बॉन्ड है इस पर ब्याज थोड़ा ज्यादा मिलता है. लेकिन निवेशकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये इश्यू पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अलॉट होता है।
रिस्क को कम करने के लिए अच्छी रेटिंग वाली कंपनी में ही निवेश करना चाहिए। अच्छी रेटिंग से पता चलता है कि कंपनी का बिजनेस बेहतर है, कंपनी को मुनाफा आ रहा है. वित्तीय स्थिति भी बेहतर है। आमतौर AA+ को अच्छी रेटिंग माना जाता है। IIFL फाइनेंस के इस NCD को क्रिसिल ने AA रेटिंग और ब्रिकवोर्क्स ने AA+ की रेटिंग दी है।

