ऑनलाइन एपल स्टोर से अब सिर्फ 2 आईफोन खरीद सकेंगे, डुओ की बिक्री आज से
मुंबई- एपल ने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक के लिए अधिकतम 2 आईफोन खरीदने की लिमिट तय कर दी है। इससे अब फेस्टिव सीजन में दो से ज्यादा आईफोन नहीं खरीद पाएंगे। इसका मकसद जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाना है। इससे सभी को फोन खरीदने का मौका मिलेगा।
आप चाहें तो एक ही मॉडल के 2 फोन खरीदें या दो अलग-अलग मॉडल, जैसे ही आप कार्ट में तीसरा आईफोन जोड़ेंगे, सिस्टम ऑर्डर रोक देगा और वार्निंग मैसेज आ जाएगा। यह नियम एपल के स्टोर पर मौजूद सभी आईफोन मॉडल्स पर लागू है। 2 आईफोन खरीदने की लिमिट सिर्फ ऑनलाइन खरीदारी के लिए है। एपल के ऑफलाइन स्टोर से जितना चाहें उतना फोन खरीद सकते हैं।
एपल ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 18 सीरीज के नए प्रीमियम आईफोन लॉन्च किए थे। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।
डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। इसकी सेल 23 अक्तूबर से शुरू होगी। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है।

