जियो के आईपीओ का ग्रे मार्केट में शेयर पिटा, ग्रे मार्केट के भाव में भारी कमी

मुंबई- जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की जमकर पिटाई हुई है। इश्यू के दूसरे दिन 22 अक्टूबर तक यह कुल 5.23 गुना सब्सक्राइब हो गया। सबसे ज्यादा दिलचस्पी बड़े संस्थागत निवेशकों ने दिखाई। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा भी पूरी तरह भर गया।

पिछले दोनों दिनों में इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि जीएमपी अभी भी मुनाफे के संकेत दे रहा है। 30,213 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 23 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तय किया है।

खुलने से एक दिन पहले 20 अक्टूबर को जियो का ग्रे मार्केट में भाव 24.40% की तेजी के साथ 273 रुपये पर था। यानी आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड 1119 रुपये के हिसाब से इसके 1392 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना थी। लेकिन 21 अक्टूबर से जब से यह खुला है, दोनों दिनों में इसके जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है।

21 अक्टूबर को इसका जीएमपी 246 रुपये था। यानी इसकी तेजी गिरकर 21.98% रह गई थी। वहीं गुरुवार को भी इसके जीएमपी में गिरावट आई। शाम 7 बजे इसका जीएमपी 6 रुपये गिरकर 240 रुपये पर था। यानी इसकी बढ़त अब 21.45% रह गई है। कुल मिलाकर दो दिनों में जीएमपी में 33 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि इन दो दिनों की गिरावट के बाद भी यह लिस्टिंग पर निवेशकों को अच्छा मुनाफा दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *