इटरनल के शेयर में मिल सकता है भारी रिटर्न, 425 रुपये तक जा सकता है शेयर

मुंबई- जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयर पर तीन ब्रोकरेज हाउस ने भरोसा जताया है। Motilal Oswal, Emkay Global और ICICI Securities ने शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

इनके टारगेट प्राइस ₹420 से ₹425 के बीच हैं। गुरुवार को इटरनल का स्टॉक 2.53% की गिरावट के साथ ₹304.45 पर बंद हुआ। मौजूदा भाव के मुकाबले ब्रोकरेज के टारगेट 38% से 40% तक की संभावित बढ़त दिखाते हैं। ब्रोकरेज को कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit में ग्रोथ की उम्मीद है।

Eternal का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 92% बढ़कर ₹125 करोड़ रहा। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 78% बढ़कर ₹24,138 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹13,590 करोड़ और जून तिमाही में ₹20,211 करोड़ था। हालांकि, समान आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 58% रही।

मोतीलाल ओसवाल और एमके ग्लोबल का मानना है कि यह शेयर 420 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से 38 पर्सेंट की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि Blinkit का विस्तार और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे।

ICICI Securities ने Eternal को खरीदने की सलाह दी है। उसका अनुमान है कि यह शेयर 425 रुपये तक जा सकता है। इस हिसाब से स्टॉक करीब 40% का रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, Blinkit का स्टोर विस्तार और छोटे शहरों में कारोबार बढ़ाने की रणनीति ग्रोथ को सहारा दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *