स्विगी को 922 करोड़ रुपये का घाटा, राजस्व 36 पर्सेंट बढ़ा, शेयर में गिरावट

मुंबई- फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी Swiggy का घाटा सितंबर तिमाही में कम हुआ है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को ₹922 करोड़ का नेट लॉस हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,092 करोड़ था। यानी सालाना आधार पर घाटा 15.6% घटा है। हालांकि, जून तिमाही के ₹791 करोड़ के मुकाबले घाटा बढ़ गया। स्टॉक पिछले 6 महीने में 28.27% टूटा है। वहीं, 1 साल में 50% से ज्यादा क्रैश हो चुका है।

Swiggy का रेवेन्यू 36% बढ़कर ₹7,571 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹5,561 करोड़ था। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹6,812 करोड़ रहा था। Swiggy के क्विक कॉमर्स बिजनेस Instamart का तेजी से विस्तार हो रहा है। हालांकि, इस विस्तार का असर कंपनी की कमाई पर पड़ रहा है।

कंपनी का घाटा जून तिमाही के ₹791 करोड़ से बढ़कर सितंबर तिमाही में ₹922 करोड़ हो गया। सितंबर तिमाही में Swiggy का कुल खर्च सालाना आधार पर करीब 30% बढ़कर ₹8,703 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹6,711 करोड़ था। जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च ₹7,813 करोड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *