हर शेयर पर मिल सकता है 4,300 रुपये का लाभ, इस स्टॉक को खरीदने की सलाह

मुंबई- सीमेंट सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में एक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने भी रेवेन्यू, एबिटडा मार्जिन और पैट के मोर्चों पर बाजार के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि यह शेयर 15,210 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव के मुकाबले इसमें 40 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है।

अल्ट्राटेक सीमेंट का रिटर्न टाइमलाइन तो अच्छी तस्वीर पेश नहीं करता। यह शेयर बीते पांच वर्षों में 52.76% जबकि तीन वर्षों में 29.09% का रिटर्न दिया है, लेकिन एक वर्ष में शेयर 11.51% जबकि इस वर्ष अब तक 8.23% टूट गया है।

इसने इस वर्ष 10 फरवरी को 13,110 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था जबकि 23 मार्च को यह शेयर 10,325 रुपये के स्तर पर फिसलकर 52 वीक लो पर चला गया था। यह शेयर अपने 52 वीक हाई से अब भी 2,188 रुपये कम कीमत पर कारोबार कर रहा है।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 18.8% की वार्षिक वृद्धि दर से 232.9 अरब रुपये का समेकित राजस्व जबकि 20.3% की वार्षिक वृद्धि दर से 37.2 अरब रुपये का एबिटडा हासिल किया है। ये दोनों आंकड़े क्रमशः 220.3 अरब रुपये और 34.5 अरब रुपये के अनुमानों से ज्यादा हैं।

चॉइस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अल्ट्राटेक सीमेंट में लॉन्ग टर्म ग्रोथ के उचित आधार हैं। उसने कहा, ‘ईंधन की महंगाई से निकट अवधि में मार्जिन प्रेसर के बावजूद वॉल्युम में तगड़ी तेजी और प्राइस मोमेंटम में सुधार के दम पर H2FY27 में भी अर्निंग्स रिकवरी को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।’ ब्रोकरेज ने इसी नजरिए के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट पर बाय रेटिंग देते हुए 15,210 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

चॉइस ने कहा, ‘हम फ्यूल कॉस्ट इनफ्लेशन और प्राइस हाइक की सस्टेनेबिलिटी को लेकर सतर्क हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY27) में प्रति बोरा सीमेंट 45 रुपये की दर से ईंधन की महंगाई थी जो दूसरी तिमाही (Q2FY27) में बढ़कर 51.50 रुपये हो गई। हालांकि, सीमेंट की कीमतें बढ़ने से मार्जिंस पर नकारात्मक असर नहीं पड़नी चाहिए, लेकिन रिकवरी इस बात पर निर्भर करेगी कि सीमेंट की कीमतें बढ़ी रहें और मांग भी सामान्य से नीचे नहीं जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *