एमआरएफ देगी हर शेयर पर 229 रुपये का भारी डिविडेंड, फायदा 37 फीसदी बढ़ा

मुंबई- टायर कंपनी एमआरएफ ने शेयरहोल्डर्स को अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड यानी एक्स्ट्रा मुनाफा देने का फैसला किया है। कंपनी शेयरहोल्डर्स को ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹229 यानी 2290% के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। पिछले साल भी कंपनी ₹229 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था।

कंपनी का शेयर इस समय भारतीय बाजार में सबसे महंगा है। इसका एक शेयर 1,29,990 रुपये का है। मार्च 2026 तिमाही में एमआरएफ का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.6% उछलकर 702 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी काऑपरेशल रेवेन्यू भी 13.7% बढ़कर ₹8,044 करोड़ हो गया।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.5% उछलकर ₹1,305.3 करोड़ पर पहुंच गए तो मार्जिन भी इस दौरान 15.2% से 100 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 16.2% हो गया। पूरे वित्त वर्ष में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 29.5% उछलकर ₹2426 करोड़ और रेवेन्यू 10.6% बढ़कर ₹31,149 करोड़ पर पहुंच गया।

मार्च 2026 के कारोबारी नतीजे के साथ एमआरएफ ने ₹229 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2026 में दो बार कंपनी ने ₹3-₹3 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी ने ₹200 के डिविडेंड का ऐलान किया था- ₹3-₹3 का अंतरिम डिविडेंड और ₹194 का फाइनल डिविडेंड।

एमआरएफ के शेयरों ने निवेशकों का तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 24 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹1,63,500.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 5 ही महीने में 24.51% टूटकर 23 मार्च 2026 को ₹1,23,430.50 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *