इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.68 लाख रुपये, यह है भाव
मुंबई- देश की दिग्गज बेवरेज कंपनी और पेप्सी बनाने वाली वरुण बेवरेजेज के शेयरों (VBL Share Price) में गिरावट आ गई है। मौजूदा समय में यह शेयर यह अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल ₹555 से फिसलकर ₹420 के आसपास कारोबार कर रहा है।
सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट, सीए कमलेश जैन ने कहा कि वरुण बेवरेजेज के शेयर में ₹360 से ₹380 के बीच के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। उनका मानना है कि निवेशक इस दायरे में एकमुश्त निवेश करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से शेयर में खरीदारी की तैयारी कर सकते हैं।
वरुण बेवरेजेज का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल ₹555 से करीब 24% नीचे आ चुका है। शेयर का 52 हफ्ते का निचला स्तर ₹381 है। मौजूदा स्तर से निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि शेयर ₹360–380 के बताए गए सपोर्ट जोन तक पहुंचता है या मौजूदा स्तरों से ही वापसी करता है।
सीए कमलेश जैन ने कहा, इसका पहला टारगेट ₹544 का है। इसे अगले 90 दिनों में हासिल किए जाने की संभावना जताई गई है। वहीं, अगर शेयर ₹544 के स्तर के ऊपर टिकने में सफल रहता है, तो अगले 180 दिनों में यह ₹660 रुपये तक पहुंच सकता है।
निवेशकों को ₹330–340 के स्तर पर स्टॉप लॉस रखने पर विचार कर सकते हैं। खरीदारी स्तर पर शेयर में जोखिम और संभावित रिटर्न का अनुपात आकर्षक हो सकता है। हालांकि, यह संभावना तभी कायम रहेगी, जब शेयर अपने बताए गए सपोर्ट जोन को बनाए रखे।

