सोना हुआ और सस्ता, 3 दिन में 4,000 घटी कीमत, चांदी 11,000 रुपये टूटी

मुंबई- सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले तीन दिन में सोना जहां 4,000 रुपये सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमत 11,000 रुपये तक घट गई है। गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1411 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए पर आ गया है।

एक किलो चांदी की कीमत गुरुवार को 7006 रुपए घटकर 1,99,777 रुपए हो गई है। चांदी के दाम पहली बार 17 दिसंबर 2025 को 2 लाख रुपए के पार चले गए थे। तब से आज 10 महीने बाद इसके दाम 2 लाख से नीचे आए हैं। 3 दिन में सोना 3,732 हजार रुपए और चांदी 11,141 हजार रुपए सस्ती हुई है।

सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है। हालांकि अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में फिर चुन सकते हैं। निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अब भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का मौका भी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *