हर शेयर पर मिलेगा 24 रुपये का डिविडेंड, कोलगेट पामोलीव को 341 करोड़ का लाभ

मुंबई- टूथपेस्ट, टूथब्रश और ओरल केयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Colgate-Palmolive को दूसरी तिमाही में 341 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले की तुलना में यह 4 पर्सेंट ज्यादा है। परिचालन से राजस्व 12 पर्सेंट की तेजी के साथ 1705 करोड़ रुपये रहा है।

कोलगेट-पामोलिव का एबिट्डा सालाना आधार पर 1.9% बढ़कर ₹474 करोड़ रहा। पिछले साल यह ₹465 करोड़ था। कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में घरेलू बिक्री में दो अंकों की ग्रोथ दर्ज की। नेट सेल्स 12.2% बढ़कर ₹1,692 करोड़ हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,507 करोड़ थी।

कोलगेट-पामोलिव के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹24 प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। डिविडेंड का भुगतान 19 नवंबर से किया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 2 नवंबर 2026 तय की गई है।

कंपनी ने रागिनी गजारिया को 22 अक्टूबर से इंटरनल ऑडिटर नियुक्त किया है। वहीं, मार्केटिंग के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट गुंजित जैन 30 नवंबर को पद छोड़ देंगे। उनकी जगह आकाश पारेख 1 दिसंबर से जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *