सोना इस महीने 29,000 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत 19,000 रुपये बढ़ी
मुंबई- सोने और चांदी की कीमतें इस महीने जमकर बढ़ी हैं। सोना जहां अगस्त में 29,000 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा है वहीं चांदी भी अब तक 19,000 रुपये की छलांग लगा चुकी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 24 अगस्त को 1534 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए हो गया है। एक किलो चांदी की कीमत 1239 रुपए कम होकर 2.45 लाख रुपए आ गई।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 30 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.62 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.45 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।
सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है।

