इन सात शेयरों में मिल सकता है 43 प्रतिशत तक का रिटर्न, यह हैं इनके भाव
मुंबई- बिजली क्षमता बढ़ाने में सरकारी कंपनियों के मुकाबले प्राइवेट कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies के मुताबिक, FY26 से FY30 के बीच भारत में जुड़ने वाली नई बिजली क्षमता में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 63% तक हो सकती है। इसी वजह से ब्रोकरेज ने कई पावर स्टॉक्स पर Buy रेटिंग दी है।
जेफरीज ने रिपोर्ट में कहा है कि जेएसडब्ल्यू का शेयर 720 रुपये तक जा सकता है। इसे खरीदा जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से इसमें 31 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस में 34 फीसदी का फायदा मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह शेयर 2060 रुपये तक जा सकता है। अदाणी पावर में भी 33 फीसदी तक रिटर्न मिलेगा। यह शेयर 270 रुपये तक जा सकता है।
जेफरीज ने कहा, सबसे अधिक 43 फीसदी का फायदा टोरंट पावर में मिल सकता है। यह शेयर 1780 रुपये तक जा सकता है। अदाणी ग्रीन के शेयर को भी खरीदा जा सकता है। इसके 1695 रुपये तक जाने की उम्मीद है यानी मौजूदा भाव से 29 फीसदी तक फायदा मिल सकता है। एनटीपीसी का शेयर 425 रुपये तक जा सकता है। मौजूदा भाव से 25 प्रतिशत तक फायदे की संभावना जताई गई है।
Jefferies का अनुमान है कि FY26-FY30 के दौरान बिजली की मांग करीब 6% सालाना बढ़ सकती है। वहीं प्राइवेट कंपनियों की बिजली उत्पादन क्षमता करीब 9% सालाना बढ़ने की उम्मीद है। ब्रोकरेज के मुताबिक भारत की कुल इंस्टॉल्ड पावर क्षमता FY30 तक करीब 724 GW हो सकती है। FY26 से FY30 के बीच करीब 191 GW नई क्षमता जुड़ने का अनुमान है।
ब्रोकरेज का अनुमान है कि रिन्यूएबल बिजली उत्पादन का 80% से ज्यादा हिस्सा प्राइवेट कंपनियों से आ सकता है। Adani Green Energy अकेले नई रिन्यूएबल क्षमता में करीब 17% योगदान दे सकती है। थर्मल पावर में भी प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी करीब आधी रह सकती है। Adani Power नई थर्मल क्षमता में करीब 34% योगदान दे सकती है।

