इन सात शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.60 लाख रुपये तक

मुंबई- कई बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने मजबूत फंडामेंटल और बेहतर ग्रोथ की उम्मीद के आधार पर सात शेयरों में मौजूदा स्तर से 31% से लेकर 60% तक की तेजी की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने गो फैशन को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि यह 450 रुपये तक जा सकता है और इस आधार पर 31 प्रतिशत का फायदा मिल सकता है।

ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Indus Towers को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 505 रुपये तक जा सकता है। इसमें करीब 32% की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज के मुताबिक अफ्रीका में टावर रोलआउट से आगे ग्रोथ को सहारा मिलेगा।

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Hindustan Unilever (HUL) को 2,850 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस आधार पर मौजूदा भाव से इसमें 35 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद शेयर आकर्षक स्तर पर है।

ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने MTAR Technologies पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹7,550 रखा गया है। इसमें करीब 38% की तेजी की संभावना है। जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने कमाई के अनुमान भी बढ़ा दिए हैं।

ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने सरकारी बिजली कंपनी NTPC पर ‘Outperform’ रेटिंग बरकरार रखी है। 12 महीने का टारगेट ₹480 रखा गया है। इससे करीब 40.8% का संभावित फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज को कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ पर भरोसा है।

स्विगी के शेयर में एक लाख का निवेश 1.51 लाख रुपये बन सकता है। बर्नस्टेन ने इसे खरीदने की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 430 रुपये रखा गया है। यानी मौजूदा भाव से इसमें 51 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। CLSA ने HDFC Bank पर ‘Outperform’ रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹1,200 रखा गया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 60.3% की तेजी का संकेत देता है। ब्रोकरेज को कॉरपोरेट लोन ग्रोथ और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट से आगे फायदा दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *