ओरेकल ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, सुबह 4 बजे सिस्टम एक्सेस बंद
मुंबई-टेक कंपनी ओरेकल में फिर से छंटनी शुरू हो गई है। कंपनी ने अमेरिका में हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है। कंपनी AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ा रही है, जिसके लिए पारंपरिक विभागों से बजट कम किया जा रहा है। हालांकि, भारत में कितने कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, इस पर ओरेकल ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
कर्मचारियों को ले-ऑफ की आधिकारिक जानकारी मिलने से पहले ही सिस्टम का एक्सेस बंद कर दिया जाता है। छंटनी की प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों का VPN एक्सेस बंद हो जाता है और उनके स्लैक अकाउंट डिसकनेक्ट कर दिए जाते हैं। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे तक कर्मचारियों को ईमेल के जरिए नौकरी से निकाले जाने की सूचना मिलती है।
ओरेकल ने इस साल अपने कुल वर्कफोर्स में करीब 13% यानी 21,000 कर्मचारियों को निकाला है। 31 मई 2026 तक कंपनी में कुल 1.41 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे। 14 सितंबर को अमेरिका में हुई छंटनी से साफ है कि कंपनी की रीस्ट्रक्चरिंग जारी है। अगर यह छंटनी भारत में भी शुरू होती है, तो इसका असर केवल कस्टमर केयर या सपोर्ट स्टाफ पर ही नहीं, बल्कि टेक्निकल और इंजीनियरिंग टीमों पर भी पड़ेगा।

