भरत तिवारी मामले में दबाव में कार्रवाई, पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज
मुंबई- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। एनकाउंटर के सात दिन के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार सरकार ने भरत की मां के आवेदन पर SDPO, SHO और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR की गई है। भरत तिवारी की मां ने एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार और अन्य पुलिसकर्मियों पर सरेंडर करने के बाद गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
बिहार के भोजपुर में बीते 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि, सरेंडर करने के बाद भी भरत तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह इस केस में अब तक चौथी FIR है। अब तक बिहार सरकार ने पुलिसवालों पर हत्या की FIR दर्ज नहीं की थी। वहीं इस एनकाउंटर के खिलाफ लोग लगातार अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।
भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद से ही परिजन यह मांग कर रहे थे कि पुलिस कर्मियों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और उनको फांसी दी जाए, तब जाकर के परिवार को न्याय मिल पाएगा। 17 जून को भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस का दावा था कि भरत ने पुलिस टीम पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। हालांकि, चार पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित भी कर दिया गया था।

