इन शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.51 लाख रुपये, यह है भाव
मुंबई- ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने कुछ शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसका मानना है कि इन शेयरों में 51 पर्सेंट तक का रिटर्न मिल सकता है। यानी एक लाख रुपये का निवेश 1.51 लाख रुपये हो सकता है।
ब्रोकरेज को इन कंपनियों के कारोबार में ग्रोथ और मुनाफे में सुधार की संभावना दिख रही है। सबसे ज्यादा रिटर्न का अनुमान Jubilant FoodWorks में है। जेफरीज का मानना है कि यह शेयर 650 रुपये तक जा सकता है। अभी यह 430 रुपये पर है यानी मौजूदा भाव से 51 पर्सेंट का रिटर्न मिलने की उम्मीद है Popeyes ब्रांड का रेवेन्यू लगातार चार तिमाहियों से 50% से ज्यादा की LFL ग्रोथ दिखा रहा है। कंपनी अगले 3-4 साल में Popeyes से ₹1,000 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू की उम्मीद कर रही है।
Voltas का शेयर 1445 रुपये तक जा सकता है। अभी यह शेयर 1084 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसका मतलब है कि 33 प्रतिशत का फायदा मिल सकता है। यानी एक लाख का निवेश 1.33 लाख रुपये बन सकता है। Jefferies का अनुमान है कि FY27 से FY29 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 14% सालाना बढ़ सकता है।
Jefferies ने कहा, Tata Steel का शेयर 240 रुपये तक जा सकता है। यह शेयर अभी 185 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसका मतलब कि 30 प्रतिशत का फायदा मिल सकता है। भारत में स्टील की कीमतें बढ़ने से कंपनी के मार्जिन को फायदा मिल सकता है। दिसंबर तिमाही में स्टील की रियलाइजेशन प्रति टन करीब ₹3,500 बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, ब्रिटेन और नीदरलैंड के कारोबार में चुनौतियां बनी हुई हैं।
टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel का शेयर 2380 रुपये तक जा सकता है। यह अभी 2052 रुपये पर है। यानी इसमें 16 पर्सेंट का फायदा होने की उम्मीद जताई गई है। ब्रोकरेज को अप्रैल में टैरिफ 10% बढ़ने की संभावना दिख रही है। FY27-29 के दौरान भारत में कंपनी का रेवेन्यू 13% सालाना की दर से बढ़ सकता है।

