सीएमआर ग्रीन का आईपीओ 3 जून से, कंपनी के ग्राहकों में हीरो और बजाज ऑटो

मुंबई- फरीदाबाद की नॉन-फेरस मेटल रीसाइक्लिंग कंपनी CMR Green Technologies अपना IPO 3 जून को लॉन्च करने जा रही है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक, IPO 3 जून को खुलेगा और 5 जून तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए बोली 2 जून को खुलेगी।

पहले कंपनी 4.29 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रही थी। अब IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें अधिकतम 3.28 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। इस OFS के तहत प्रमोटर्स और एक निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। प्रमोटर्स मोहन अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाला HUF और मोहन अग्रवाल HUF कुल 64.59 लाख शेयर ऑफलोड करेंगे। वहीं मॉरीशस की Global Scrap Processors करीब 2.64 करोड़ शेयर बेचेगी।

चूंकि यह IPO पूरी तरह OFS है, इसलिए कंपनी को इससे कोई पैसा नहीं मिलेगा। IPO से जुटाई गई पूरी रकम शेयर बेचने वाले निवेशकों और प्रमोटर्स को जाएगी। फिलहाल कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी करीब 87 प्रतिशत है। बाकी 13 प्रतिशत हिस्सेदारी Global Scrap Processors के पास है।

यह CMR Green Technologies की दूसरी IPO कोशिश है। इससे पहले सितंबर 2021 में कंपनी ने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे। उस समय कंपनी 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने और 3.34 करोड़ शेयरों के OFS की योजना बना रही थी।

कंपनी के ग्राहक मुख्य रूप से ऑटो सेक्टर के OEMs और Tier-1 सप्लायर्स हैं। इनमें Honda Cars India, Bajaj Auto, Hero MotoCorp, Royal Enfield, Endurance Technologies, Rockman Industries और Craftsman Automation जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *