सोना 3 हजार रुपये महंगा, इस साल 18 हजार रुपये बढ़ गई कीमत, चांदी भी महंगी
मुंबई- सोने-चांदी के दाम में कल बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1.48 लाख रुपए पर था।
वहीं, एक किलो चांदी 9 हजार रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
इससे पहले चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपए थी। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। 2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 19 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

