करमतारा इंजीनियरिंग के शेयर ने दो दिन में एक लाख को बनाया 1.50 लाख

मुंबई- हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी करमतरा इंजीनियरिंग ने अपने निवेशकों को खुश कर दिया है। गुरुवार, 16 सितंबर को शानदार डेब्यू के बाद 18 सितंबर को भी कंपनी के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। 7.4 प्रतिशत की छलांग लगाकर 378.20 रुपये के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। अगर इसके इश्यू प्राइस 254 रुपये के लेवल से तुलना करें, तो महज दो कारोबारी सत्रों में इसने एक लाख के निवेश को 1.50 लाख बना दिया है।

कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 875 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह सार्वजनिक पेशकश बोली लगाने के लिए 9 सितंबर को खुला था, जबकि 11 सितंबर तक सब्सक्राइब किया गया। इस दौरान निवेशकों का भरपूर प्यार मिला। अंतिम दिन तक यह इश्यू 62.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के पास उपलब्ध 2.54 करोड़ शेयरों के मुकाबले बाजार से 159.17 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गई थी।

सबसे ज्यादा क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) का कोटा भरा। इस कोटे में 159.59 गुना बोलियां मिली थीं। इसके बाद, नॉन-इंस्टिट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 48.55 गुना भरा था, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 13.26 गुना बोलियां मिली थीं। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 241 रुपये से 254 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। 59 शेयरों का एक लॉट बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *