सेबी के पैनल ने आखिर एनएसई को को-लोकेशन मामले में सेटलमेंट को दी मंजूरी

मुंबई- एनएसई के को-लोकेशन मामले का जल्द निपटारा हो जाने की उम्मीद है। संभावना है कि इस मामले में सेबी जल्द एनएसई के सेटलमेंट अप्लिकेशन को मंजूरी दे देगा। सेटलमेंट और कंपाउंडिंग पर सेबी की हाई-पावर एडवायजरी कमेटी (एचपीएसी) ने एनएसई के सेटलमेंट अप्लिकेशन को मंजूरी देने की सिफारिश की है। एनएसई ने पिछले साल 20 जुलाई को सेबी के पास सेटलमेंट अप्लिकेशन फाइल किया था।

एनएसई ने इस मामले के निपटारे के लिए 1,387.39 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। एचपीएसी की तरफ से ऑफर किया गया सेटलमेंट अमाउंट करीब 1,880 करोड़ रुपये हो सकता है। इसमें से करीब 1,200 करोड़ रुपये डिस्गार्जमेंट, करीब 380 करोड़ रुपये इंटरेस्ट और बाकी पैसे सेटलमेंट से जुड़ी दूसरे शर्तों के लिए हो सकता है।

बताया जाता है कि एचपीएसी की बैठक इस मामले पर विचार के लिए 27 मार्च को हुई थी। इसमें संशोधित सेटलमेंट अमाउंट का प्रस्ताव पेश किया गया था। सेबी के फ्रेमवर्क के मुताबिक, सेटलमेंट अमाउंट की शुरुआत बेस पेनाल्टी के साथ होती है।

एचपीएसी की सिफारिश सेबी के उस पैनल को भेज दिया गया है, जिसके सदस्य सेबी के दो होल-टाइम मेंबर होते हैं। उनके एप्रूवल के बाद सेटलमेंट अमाउंट की डिमांड एनएसई को इश्यू कर दी जाएगी। सेबी के इस पैनल के पास सेटलमेंट अप्लिकेशन को स्वीकार या खारिज करने का अधिकार होता है। सेटलमेंट प्रोसेस में मामले में शामिल लोगों के आरोपों का निपटारा उनके दोष स्वीकार या खारिज किए बगैर कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *