हिंदुस्तान जिंक देगी भारी डिविडेंड, इतना मिलेगा फायदा, इस दिन होगी घोषणा

मुंबई- वेदांता ग्रुप की हिंदुस्तान जिंक 24 अप्रैल 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक में डिविडेंड पर फैसला कर सकती है। इसी दिन कंपनी चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजे भी जारी करेगी। कंपनी ने पिछले 1 महीने में 20.58% का रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 29.96% की तेजी आई है।

हिंदुस्तान जिंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि 24 अप्रैल, शुक्रवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी। इसमें 31 मार्च 2026 को खत्म तिमाही और पूरे साल के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा, बोर्ड वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इक्विटी शेयरों पर पहले अंतरिम डिविडेंड के ऐलान पर भी विचार करेगा।

नतीजों के बाद कंपनी निवेशकों के साथ एक अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस कॉल भी करेगी, जिसमें मैनेजमेंट प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर चर्चा करेगा। फाइनेंशियल प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी पहले ही मजबूत नतीजे दिखा चुकी है। Q3 FY26 में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47% बढ़कर ₹3,879 करोड़ पहुंच गया था। कंपनी के मुनाफे को अन्य आय (Other Income) में 33% की बढ़ोतरी से भी सहारा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *