अरबिंदो फार्मा का बायबैक 23 अप्रैल से होगा, जानिए कितना फायदा होगा आपको
मुंबई- अरबिंदो फार्मा ने इक्विटी शेयरों के बायबैक के लिए लेटर ऑफ ऑफर सब्मिट कर दिया है। कंपनी टेंडर ऑफर रूट से 800 करोड़ रुपये तक के शेयरों का बायबैक करेगी। बीते एक महीने में यह शेयर 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।
Aurobindo Pharma प्रत्येक 1 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने 54.23 लाख शेयरों का बायबैक करेगी। इसके लिए प्रति शेयर 1,475 रुपये की कीमत तय की गई है। कंपनी ने कहा है कि 21 अप्रैल की तारीख में लेटर ऑफ ऑफर कंपनी के उन शेयरहोल्डर्स को भेज दिया गया है जिनके पास 17 अप्रैल, 2026 तक कंपनी के शेयर थे।
कंपनी का बायबैक प्रोग्राम 23 अप्रैल, 2026 को ओपन होगा और 29 अप्रैल, 2026 को बंद हो जाएगा। टेंडर फॉर्म और संबंधित डॉक्युमेंट्स रजिस्ट्रार के पास 29 अप्रैल, 2026 तक पहुंच जाने चाहिए। यह करीब 2 साल में अरविंद फार्मा का पहला शेयर बायबैक है। कंपनी ने अगस्त 2024 में 51.36 लाख शेयरों के बायबैक का ऐलान किया था। इसके लिए उसने 1,460 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की थी। तब कंपनी ने बायबैक पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह बायबैक भी टेंडर ऑफर रूट के जरिए हुआ था।
कंपनी का शेयर 21 अप्रैल को 1,396 रुपये के 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। कंपनी को कफ सिरप प्रोडक्ट के लिए यूएस एफडीए का एप्रूवल मिल गया है। कंपनी यूनिट III में इस दवा को बनाएगी। कंपनी का प्लान इस दवा को मार्केट में जल्द लॉन्च करने का है।

