टाटा समूह की इस कंपनी के निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 75 रुपये मिलेगा डिविडेंड

मुंबई- आईटी सर्विसेज कंपनी Tata Elxsi ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के ₹109 करोड़ से लगभग दोगुना बढ़कर ₹220.4 करोड़ हो गया। यह बढ़त लगातार ग्रोथ और बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी की वजह से आई है।

टाटा एलेक्सी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 4.2% बढ़कर ₹993.8 करोड़ हो गया। टाटा एलेक्सी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹75 (750%) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।

टाटा एलेक्सी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज राघवन ने कहा कि तिमाही में कंपनी ने स्थिर ग्रोथ हासिल की है। इसमें नए डील्स का असर और प्रमुख सेगमेंट्स में मजबूती देखने को मिली। मीडिया और कम्युनिकेशन सेगमेंट में खासतौर पर अच्छा प्रदर्शन रहा। इसे एक रणनीतिक AdTech डील, एक बड़े अमेरिकी टेलीकॉम क्लाइंट की जीत और एक ग्लोबल डिवाइस निर्माता के साथ मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट से सपोर्ट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *