16 सत्रों में विदेशी निवेशकों ने बेचे एक लाख करोड़ के शेयर, हर घंटे 1,000 करोड़ के बेचे

मुंबई- ईरान युद्ध के चलते इस हफ्ते भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका है। इस बीच पिछले 16 कारोबारी सत्रों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेच दिए हैं। यानी हर घंटे 1,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली हुई है।

सप्ताहांत में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो उसके पावर प्लांट्स पर हमला किया जाएगा। वहीं, ईरान ने भी कहा है कि अगर ट्रंप ने ऐसा कदम उठाया तो वह पश्चिम एशिया की अहम सुविधाओं को निशाना बनाएगा।

भारतीय बाजार में इस महीने काफी उतार-चढ़ाव रहा। इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिका-इजरायल का ईरान के खिलाफ युद्ध है। इस महीने अब तक सेंसेक्स में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। निफ्टी 50 में 10 फीसदी की गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉलकैप का हाल भी इसी तरह है। सेंसेक्स अपने हाई लेवल से 15 चुका है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान में 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से सेंसेक्स में पिछले एक महीने में 12 प्रतिशत या 10,000 अंक से ज्यादा की गिरावट आई है। निफ्टी-50 भी पिछले एक महीने में 12 प्रतिशत या करीब 3,000 अंक टूट चुका है।

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के बाद विदेशी निवेशकों ने भारत के शेयर बाजार से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा निकाल लिया है। इस तनाव के कारण तेल की कीमतें बढ़ी हैं और अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है। 26 फरवरी से 20 मार्च के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 1,00,040 करोड़ रुपये की बिकवाली की। साल 2026 में अब तक हुए 50 ट्रेडिंग सेशन में से 33 में विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की है।

पिछले कुछ सालों से विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। साल 2025 में उन्होंने भारतीय बाजार से 2.4 लाख करोड़ रुपये निकाले। उस साल 241 कारोबारी सेशन में से 156 में उन्होंने बिकवाली की थी। साल 2024 में विदेशी निवेशकों ने 1.29 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। उस समय 238 कारोबारी सेशन में 134 में एफआईआई बिकवाली रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *