गूगल शेयरों में रिकॉर्ड गिरावट, एक दिन में 48 करोड़ रुपये घटा मार्केट कैप

मुंबई- गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में 13% की गिरावट दर्ज की गई। 2004 में कंपनी के शेयर बाजारों में लिस्ट होने के बाद से यह एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इस बिकवाली के कारण कंपनी की मार्केट वैल्यू 500 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹48 लाख करोड़ घट गई।

हालांकि, कंपनी का मानना है कि अल्फाबेट के पास 400 करोड़ यूजर्स का बेस है। जब AI में विज्ञापनों और कमाई का मॉडल सेट हो जाएगा, तो यही यूजर्स AI कस्टमर बन जाएंगे, जो कंपनी को मजबूत करेगा।”

अल्फाबेट ने बुधवार रात तिमाही नतीजे जारी किए थे। कंपनी का फ्री कैश फ्लो माइनस 9.07 बिलियन डॉलर पर आ गया, जबकि एक्सपर्ट्स को 2.7 बिलियन डॉलर के पॉजिटिव कैश फ्लो की उम्मीद थी। कंपनी ने पूरे साल के कैपिटल एक्सपेंडिचर के गाइडेंस को $195 बिलियन से $205 बिलियन यानी करीब ₹18 से ₹19 लाख करोड़ के बीच बरकरार रखा है।

इसका मतलब यह है कि गूगल AI की रेस में आगे रहने के लिए डेटा सेंटर्स, सर्वर और चिप्स खरीदने पर पानी की तरह पैसा बहा रहा है। इससे उसके पास आने वाले पैसों के मुकाबले जेब से जाने वाला खर्च इतना बढ़ गया कि उसका फ्री कैश फ्लो माइनस ₹76,000 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि बाजार को मुनाफे की उम्मीद थी।

गूगल की कमाई का सबसे बड़ा जरिया सर्च एडवरटाइजिंग है। सितंबर तिमाही में यह 12% बढ़कर $63.35 बिलियन यानी करीब 6 लाख करोड़ रहा, लेकिन एनालिस्ट्स के अनुमान से पीछे रह गया। ओपनएआई के ChatGPT और एंथ्रोपिक के Claude जैसे AI चैटबॉट्स के आने से गूगल के दबदबे को चुनौती मिल रही है। यूजर अब गूगल के बाहर भी सर्च क्वेरी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *