इन शेयरों में मिल सकता है 73 पर्सेंट रिटर्न, एक लाख का निवेश होगा 1.73 लाख
मुंबई-ब्रोकरेज फर्म एलारा ने ऐसे तीन शेयरों पर बुलिश व्यू दिया है जिनमें 73% तक का फायदा मिल सकता है। यानी एक लाख रुपये का निवेश 1.73 लाख रुपये बन सकता है। इन शेयरों में डेल्हीवेरी, सन टीवी नेटवर्क और एसजेवीएन को खरीदने की सलाह दी गई है।
डेल्हीवरी ने दूसरी तिमाही (Q2FY27) में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज किया है। इसकी मुख्य वजह एक्सप्रेस सेगमेंट में लगातार मार्केट शेयर बढ़ना, पार्ट ट्रक लोड (PTL) में नेटवर्क का विस्तार, और कीमतों में बदलाव के बाद बेहतर आय मिलना है। ईंधन और लेबर की बढ़ती लागत के बावजूद, बेहतर नेटवर्क यूटिलाइजेशन और ऑपरेटिंग लीवरेज की मदद से कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार हुआ है।
ब्रोकरेज ने कहा, ‘कीमतों में बदलाव, ऑटोमेशन और बेहतर यूटिलाइजेशन से मार्जिन में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष (FY27) के अंत तक एक्सप्रेस मार्जिन 16-18% और पीटीएल मार्जिन 15% से अधिक रहने का लक्ष्य है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 620 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से 56 पर्सेंट की तेजी आ सकती है।
सन टीवी नेटवर्क ने दूसरी तिमाही के नतीजों (Q2 Results) में राजस्व का बट्टा दर्ज किया गया है। कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 31.4% गिरावट आई और यह 8 अरब रुपये रहा। ब्रोकरेज का मानना है कि यह उसके अनुमान से 8.9% कम रहा। इस गिरावट का कारण विज्ञापन से प्राप्त राजस्व में 13.5% की गिरावट और पिछले साल की इसी तिमाही में ‘कुली’ (Coolie) फिल्म की रिलीज से हुई 4 अरब रुपये की कमाई थी। ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 925 रुपये तक दा सकता है। यानी 57 पर्सेंट का फायदा मिलने की संभावना है।
एसजेवीएन का तिमाही प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 117.4% बढ़कर 22 अरब रुपये हो गया। एबिटडा 84.3% बढ़कर 15.8 अरब रुपये और शुद्ध लाभ 113.7% बढ़कर 6.5 अरब रुपये रहा। ब्रोकरेज ने इन्हीं मजबूत पहलुओं को देखते हुए एसजेवीन के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और इसका अनुमान है कि यह शेयर 90 रुपये तक जा सकता है। यानी 73 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है।

