रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर 11 पर्सेंट चढ़ गया, 6 साल की सबसे बड़ी तेजी दिखी

मुंबई-सितंबर 2026 तिमाही के रिकॉर्डतोड़ नतीजे और ब्रोकरेजेज के बुलिश रुझान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 11% से अधिक उछल पड़े और इसका मार्केट कैप ₹17 लाख करोड़ के पार हो गया।

कंपनी के दूसरी तिमाही के रिकॉर्ड नतीजों और ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से आए पॉजिटिव रिस्पांस की वजह से शेयर में अप्रैल 2020 के बाद यानी 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी आई। इस तेजी से मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाले इस ग्रुप का मार्केट कैप ₹17.59 लाख करोड़ के पार पहुंच गया, जिसमें एक ही दिन में करीब ₹2 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

इस तेजी के साथ यह निफ्टी का टॉप गेनर बन गया और निफ्टी की तेजी में सबसे बड़ी भूमिका इसी की रही। दिन के कारोबार में यह शेयर 1299 रुपये तक चला गया था। इसका मार्केट कैप 17.57 लाख करोड़ हो गया।

सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 28% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़, ईबीआईटीडीए 24% बढ़कर ₹62,409 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 34% उछलकर ₹29,550 करोड़ के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया।

इसके ओ2सी बिजनेस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 44.2% बढ़कर ₹2.32 लाख करोड़ के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया और ईबीआईटीडीए 67.9% चढ़कर ₹25,203 करोड़ हो गया। इसका ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल क्रैक्स सालाना आधार पर 3 से 3.7 गुना तक बढ़ गया, जोकि एक रिकॉर्ड है।

रिलायंस के डिजिटल सर्विस बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। जियो प्लेटफॉर्म्स के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 11.3% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹47,485 करोड़ तक पहुंच गया। नए ग्राहकों के जुड़ने, प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) में बढ़ोतरी के दम पर कंपनी का एबिट्डा 16.6% बढ़कर ₹21,879 करोड़ हो गया।

ब्रोकरेजेज फर्मों गोल्डमैन सैक्स और नोमुरा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। रिटेल अर्निंग्स के दबाव में होने के बावजूद मजबूत रिफाइनिंग अर्निंग्स और स्थिर टेलीकॉम ग्रोथ के दम पर ब्रोकरेजेज ने इस पर भरोसा दिखाया है। गोल्डमैन ने इसके शेयरों का टारगेट प्राइस ₹1840 फिक्स किया है। नोमुरा ने भी ₹1560 के टारगेट प्राइस पर रिलायंस को खरीदने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *