833 गुना भरने वाला आईपीओ लिस्टिंग पर एक लाख को बनाया 2 लाख रुपये

मुंबई- रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयरों ने धमाल मचा दिया है। 833 गुना का सब्सक्रिप्शन पाने वाला यह आईपीओ 99 पर्सेंट ज्यादा बढ़कर लिस्ट हुआ है। यानी एक लाख रुपये का निवेश महज 5 दिन में ही दो लाख रुपये से ज्यादा हो गया है।

सोमवार को इसके शेयर की BSE SME पर धांसू एंट्री हुई और आईपीओ निवेशकों का पैसा पहले ही दिन डबल हो गया। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ में 106 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। इसकी ₹201.40 पर लिस्टिंग हुई है। आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Robokidz Eduventures Listing Gain) मिला।

लिस्टिंग के बाद उछलकर यह ₹211.45 (Robokidz Eduventures Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 99.48% मुनाफे में हैं और आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया।

रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का ₹31 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 सितंबर तक खुला था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 306.73 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,593.00 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 807.12 गुना भरा था।

रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स एक ऐसी एडुटेक कंपनी है जो बच्चों को रोबोटिक्स, एआई, कोडिंग और स्टेम प्रैक्टिकली सिखाने के लिए स्कूलों के साथ काम करती है। यह सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज नहीं बेचती है बल्कि यह स्कूलों में लैब बनाने, इक्विपमेंट्स/किट्स देने, टीचर्स को ट्रेन करने और लगातार लर्निंग प्रोग्राम चलाने का भी काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *