… तो निफ्टी 40,000 के पार जा सकता है, CLSA का यह है अनुमान और भाव
मुंबई-निफ्टी जल्द 26,000 का स्तर पार कर सकता है। इतना ही नहीं, अगर इंडेक्स 26,300 के अहम टेक्निकल लेवल के ऊपर निकलता है तो लंबी अवधि में इसके 31,000 से 40,000 तक पहुंचने की संभावना है। यह अनुमान विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के एनालिस्ट लॉरेंस बालैंको (Laurence Balanco) ने व्यक्त किया है।
बालैंको का मानना है कि अगर नवंबर के अंत तक Nifty 25,500 के ऊपर बंद होता है तो यह बाजार में लॉन्ग टर्म खरीदारी का संकेत होगा। अगस्त 2020 के बाद यह पहला ऐसा संकेत होगा। लॉरेंस बालैंको ने कहा कि Nifty का 25,500 के ऊपर बंद होना बाजार के लॉन्ग टर्म टेक्निकल आउटलुक में बड़े बदलाव का संकेत होगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल 26,300 का स्तर अहम है। अगर Nifty इस स्तर को पार कर लेता है तो बाजार में तेजी का नया दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद इंडेक्स 31,000 से 40,000 के दायरे तक पहुंच सकता है। भारतीय शेयर बाजार में हाल में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। लंबे समय बाद निफ्टी ने फिर से 25,000 का स्तर हासिल कर लिया। 27 फरवरी के बाद पहली बार इंडेक्स इस स्तर पर पहुंचा है।
बालैंको भारतीय बैंकिंग शेयरों को लेकर भी काफी बुलिश हैं। उनका कहना है कि बैंकिंग सेक्टर अपने पुराने ट्रेडिंग रेंज से बाहर निकल चुका है। इससे इस सेक्टर में आगे और तेजी आने की संभावना है। उन्होंने Nifty Bank इंडेक्स में मौजूदा स्तर से करीब 20 फीसदी तेजी की संभावना जताई है। उनका टारगेट करीब 70,000 है। फिलहाल यह इंडेक्स 61,000 के आसपास कारोबार कर रहा है।

